Haldwani Spa center Sex Recket: एक बार फिर शहर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। देर रात हुई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम की छापेमारी में आपत्तिजनक हालत में मिलीं नेपाल मूल की तीन महिलाओं और बाजपुर के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मौके पर कई आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पूछताछ में तीनों महिलाओं ने बताया कि वे सप्ताह पहले ही हल्द्वानी पहुंची थीं। दस्तावेज जांचने के बाद स्पा सेंटर पर भी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार युगल किशोर पांडे और एएचटीयू की यूनिट प्रभारी मंजू ज्याला की टीम ने शनिवार देर रात हल्द्वानी के स्पा सेंटरों पर चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया। दुर्गा सिटी सेंटर और तिकोनिया स्थित स्पा सेंटरों में खलबली मच गई। नैनीताल रोड स्थित गोल्ड स्पा सेंटर में चेकिंग के दौरान तीन महिलाएं और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। नायब तहसीलदार पांडे ने बताया कि पूछताछ में तीनों महिलाओं ने शादीशुदा होने की बात कही है। तीनों नेपाल की निवासी है। मौके से बाजपुर निवासी तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है। चेकिंग में टीम को कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। महिलाओं और युवकों पर मुकदमे के साथ-साथ टीम ने स्पा सेंटर के दस्तावेज भी जांचे हैं। साथ ही स्पा सेंटर के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट
उत्तराखंड: 162 शरणार्थियों को मिली नागरिकता, गृहमंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड : विकास और सुशासन से बदल रहा भारत – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: हरिद्वार की सभा में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले – केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों की अब खैर नहीं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल के खिलाफ अगर कोई सबूत हो तो जांच समिति ने दिया 7 दिन का TIME
उत्तराखंड: दिल्ली की युवती को टैक्सी ड्राइवर ने सुनसान जंगल में ले जाकर किया गलत काम का प्रयास, ऐसे बची जान
उत्तराखंड: मुक्तेश्वर में बहुमंजिला निर्माण और रिजॉर्ट पर प्रशासन सख्त, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए जांच के आदेश 
