हल्द्वानी: नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर शाम सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कालाढूंगी -नैनीताल मार्ग पर पुलिस चौकी मंगोली क्षेत्र के ग्राम नलनी के पास बुधवार की देर शाम दिल्ली से नैनीताल जा रही एक कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गई. हादसे में कर में सवार आठ लोग घर हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि अर्टिगा कार ब्रेक फेल होने की वजह से पलट गई. कार में सवार आठ लोग दब गए.मौके पर स्थानीय लोग व पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पहुंच सभी घायलों को कालाढूंगी के अस्पताल भेजा.सभी की हालत खतरे से बाहर है।
अर्टिगा कार नैनीताल से कालाढूंगी की ओर जा रही थी अचानक से गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया ब्रेक फेल होने के कारण यह वाहन मार्ग पर पलट गया।कार में आठ लोग सवार थे। घटना की सूचना पर तत्काल मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेस्क्यू किया।
सभी घायलों को स्थानीय लोग तत्काल अपने निजी वाहन से कालाढूंगी अस्पताल ले गए जहां सभी का इलाज चल रहा है.त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण घायलों की जान बचाई जा सकी. घटना में दीपाक्षी शर्मा 40 वर्ष, कृष्णा नगर, गाजियाबाद, अंबिका शर्मा उम्र 16 वर्ष, रचित शर्मा उम्र 19 वर्ष, अमित शर्मा उम्र 42 वर्ष, पारुल शर्मा उम्र 25 वर्ष, हेमा शर्मा उम्र 48 वर्ष, कार्तिक शर्मा उम्र 23 वर्ष तथा जीतराम उम्र 45 वर्ष चालक निवासी सेक्टर 87, साईं रोड, फरीदाबाद, हरियाणा घायल हुए हैं इन सभी की हालत खतरे से बाहर है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
