हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में दिल्ली और उत्तराखंड का सेमी फाइनल मुकाबला बहुत ही जबरदस्त रहा । पहले हाफ में दिल्ली की तरफ से 22 में मिनट पर पहला गोल किया गया इसके बाद उत्तराखंड ने जबरदस्त डिफेंस किया और दूसरे हाफ़ में उत्तराखंड के जर्सी नंबर 11 आयुष बिष्ट ने जबरदस्त गोल कर मैच में उत्तराखंड की वापसी कर दी और सेकंड हाफ पूरा होने तक दिल्ली और उत्तराखंड एक एक की बराबरी में रहे उसके बाद 7 मिनट का इंजरी टाइम मिला उसमें भी उत्तराखंड और दिल्ली का एक-एक गोल बराबरी में रहा।
निर्धारित समय तक गोल बराबर होने के बाद रेफरी द्वारा पेनल्टी शूट का फैसला लिया गया। पहला मौका उत्तराखंड को मिला तो उत्तराखंड के जर्सी नंबर 8 निर्मल बिष्ट ने गोल करके उत्तराखंड को 21 की बढ़त दिला दी। उसके बाद दिल्ली को मौका मिला तो दिल्ली के खिलाड़ी ने भी गोल कर दिया। फिर दूसरा गोल उत्तराखंड की तरफ से जर्सी नंबर 28 वाहिद अली ने दूसरा गोल कर दिया। इसके बाद दिल्ली को मौका मिला और दिल्ली के खिलाड़ी ने गोल के बाहर बाल मार दिया। और उत्तराखंड को जबरदस्त बढ़त मिल गई। उसके बाद फिर उत्तराखंड की बारी आई उत्तराखंड की तरफ से आयुष बिष्ट गोल करके यह मुकाबला और भी जबरदस्त बना दिया। फिर दिल्ली को मौका मिला दिल्ली के खिलाड़ी ने भी गोल किया। अब तक स्कोर पेनल्टी शूट में तीन: दो का चल रहा था, मैदान में सब की धड़कनें बड़ी हुई थी। फिर उत्तराखंड की तरफ से जर्सी नंबर 99 चौथा गोल करके उत्तराखंड की जीत की नजदीक ले आए। दर्शकों की सांसे थमी हुई थी बहुत ही दिलचस्प मुकाबला चल रहा था फिर दिल्ली के खिलाड़ी की बारी आई । जर्सी नंबर 26 में एक और गोल किया इस प्रकार मुकाबला 4: 3 के पास पहुंचा अब उत्तराखंड के जर्सी नंबर 20 ने गोल करते हुए उत्तराखंड ने यह मैच जीत लिया और इतिहास रच दिया इसके साथ ही उत्तराखंड 5:3 से जीत कर फाइनल में पहुंच गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
