हल्द्वानी पंचक्की चौराहे पर गोली कांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार
Haldwani – हल्द्वानी पुलिस ने देर रात पंचक्की चौराहे पर हुए गोलीकांड का खुलासा करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुई है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि देर रात पंचक्की चौराहे के एक कैफे में चंपावत के रहने वाले विशन सिंह को कैफे स्वामी द्वारा उसके दोस्त की अवैध पिस्टल से गोली मार दी। जिसमें बिशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको सुशीला तिवारी और फिर उसके बाद बरेली अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में गहनता से छानबीन शुरू की और सीसीटीवी कैमरे की मदद से बिशन सिंह को गोली मारने वाले कैफे के स्वामी संजय बिष्ट और दीपक बिष्ट को अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गोला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है दोनों आरोपी चंपावत के रहने वाले हैं और कैफे में किसी बात पर विवाद होने के बाद युवकों द्वारा बिशन सिंह पर फायर कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि दोनों को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

