हल्द्वानी- हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। कुमाऊं मंडल में अब तक की सबसे ज्यादा मात्रा में स्मैक के साथ पुलिस और एसओजी ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस बड़ी कामयाबी को मीडिया के सामने बताने के लिए खुद आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी है।
बताया गया है कि 522 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जो कि उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है पकड़ा गया तस्कर वीरेंद्र पाल लगभग 54 लाख रुपए की स्मैक लेकर हल्द्वानी आ रहा था। पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आईजी के मुताबिक नशे के खिलाफ पुलिस की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है स्मैक एक जैसे गंभीर नशे के इस पूरे जाल को पुलिस उखाड़ने में कामयाब हो रही है। इसी के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई करती रहेगी। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने जेल भेजने की तैयारी कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साधारण परिवार की आंचल बनी मिस इंडिया उत्तराखंड 2026
उत्तराखंड: जंगल में गुलदार ने किया हमला, सीता की बहादुरी ने बचाई गीता की जान!
उत्तराखंड में पंचायत नियम बदलेंगे, अब ग्रामीण भी देंगे हाउस टैक्स
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बटवारा
सावधान! फ्री वाई-फाई पर हैकर्स आपकी हर जानकारी चुरा सकते हैं
उत्तराखंड: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगी प्रधानाचार्य पदों पर सीमित विभागीय भर्ती
उत्तराखंड : यहाँ रात के अंधेरे में घर के आगे दिखे दो गुलदार
उत्तराखंड: रुद्रपुर को मिली बड़ी सौगात: जर्जर नगर निगम भवन की जगह बनेगा 15.74 करोड़ का हाईटेक ऑफिस
उत्तराखंड: डॉ. जगदीश पंत कुमुद को साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल ने किया सम्मानित
हल्द्वानी : शहर की ये शराब की दुकान सबसे महंगी नीलाम हुई 

