हल्द्वानी- उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के ऊपर की गई अमर्यादित टिप्पणी से जहां हर कोई बंशीधर भगत की इस बयान की आलोचना कर रहा है तो वही खुद नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश का कहना है कि जो पार्टी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और महिला सम्मान की बात करती है उनका चरित्र आज सबके सामने आ गया है सोशल मीडिया के जरिए उनको भी जानकारी मिली जब उन्होंने बंशीधर भगत का यह बयान देखा तो उन्हें काफी दुख हुआ, एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महिलाओं और प्रदेश की मातृशक्ति के बारे में इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं जो कि बिल्कुल भी जायज नहीं है और उनकी इस टिप्पणी का प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संज्ञान लेना चाहिए नेता प्रतिपक्ष से इंदिरा ह्रदयेश ने कहा की चाल चेहरा और चरित्र की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी का असली सच यही है कि वह महिलाओं का कितना सम्मान करती है जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की यह सोच है तो पार्टी की नियत का आप अंदाजा लगा सकते हैं लिहाजा उनको तत्काल माफी मांगनी चाहिए।
अब सबसे पहले सुनिए भीमताल में अपने दौरे के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हिरदेश के लिए क्या कहा……..
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा दिए गए इस बयान द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने क्या कहा यह भी सुनिए….
नैनीताल- अरे! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने यह क्या कह दिया, हो रही है हर जगह कड़ी आलोचना

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 
