डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ-साथ सबसे बड़ा खतरा इस समय साइबर ठगों का है जोकि आए दिन लोगों को अपनी साइबर तरीका शिकार बना रहे हैं ऐसा ही बड़ा मामला रुद्रपुर से आया है जहां साइबर ठगों ने एक व्यापारी के खाते से 12 लाख रुपए पार कर दिए, व्यापारी द्वारा बैंक में तत्काल शिकायत करने पर सात लाख की रकम वापस आ गई लेकिन बाकी के ₹5 लाख रुपए नहीं आए अब व्यापारी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर की न्यू जैन कॉलोनी निवासी व्यापारी नवीन कुमार का पी एन बी बैंक में खाता है। बीते 21 दिसंबर को वह गूगल में कस्टमर केयर का नंबर खोज रहे थे इस दौरान नेट बैंकिंग की जानकारी जुटाने के लिए उनसे क्लिक करने की बात कही गई जिसके बाद उनसे कुछ जानकारी मांगी गई। और उसके बाद शुरू हुआ खेल साइबर ठगी का। व्यापारी को तो पता चला जब अगले दिन उनके मोबाइल में अलग-अलग समय में 2 लाख, 3 लाख और 5 लाख रुपया निकालने के मैसेज आए।

साइबर ठगों ने खाते से कुल 12 लाख 68 हजार रुपए निकाल लिए जिसके बाद व्यापारी तत्काल बैंक के वहां मामले को बताया तो उनके खाते में ₹700000 तो वापस आ गए लेकिन 568000 वापस नहीं आए जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस की शरण ली है फिलहाल पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति 
