हल्द्वानी- नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों का संगठन “बैणी सेना” का गठन 31 अक्टूबर 2022 को माननीय महापौर डा० जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, नगर आयुक्त, श्री पंकज कुमार उपाध्याय, समस्त मा० पार्षदगणों, अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग से किया गया। जिसमें दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) एंव स्वच्छ भारत मिशन की सयुक्त संकल्पना को साकार करने हेतु गठन किया गया। दोनों योजनाओं का समन्वय कर बैणी सेना का गठन हुआ। दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को बैणी सेना द्वारा सफलतापूर्वक अपना एक वर्ष पूर्ण किया गया। बैणी सेना द्वारा अपने गठन से सम्बन्धित सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त किया है। हर्ष का विषय है, कि अपने गठन तिथि के एक वर्ष में ही बैणी सेना द्वारा भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत देश की 50 सर्वोत्तम अभ्यास (Best Practices) में द्वितीय श्रेणी हेतु नई दिल्ली में पुरुस्कृत किया जा रहा है। बैणी सेना द्वारा एक वर्ष में प्राप्त उपलब्धियों इस प्रकार है।
- बैणी सेना के अन्तर्गत लगभग 500 महिलाओं द्वारा नगर निगम के 57 वार्डो में लगभग 50हजार परिवारों का सर्वेक्षण कर डाटा संकलित किया गया।
- आवंटित वार्डो में स्वंय सहायता समूहो ने स्वच्छता के नये आयामों को प्राप्त किया है। वार्ड के प्रत्येक गली मुहल्लों एवं परिवारों में सीधी पहुँच से तथा निगरानी से आज घर-घर कूडा गाडी पहुँचना सुनिश्चित हुआ है जिससे यंत्र-तंत्र फैले कूड़े में भारी कमी आयी है।
- बैणी सेना द्वारा पर्यावरण मित्रों, कूड़ा वाहनों, स्वच्छता समितियों के साथ आपसी समन्वय एवं सहयोग से गली, मुहल्ले, नाली, नाला, गूल, नहर, वन क्षेत्र आदि की निगरानी कर उन्हे साफ बनाने में सहयोग प्रदान किया गया तथा स्वच्छता के प्रति जागरुकता का स्थायी प्रबन्धन किया गया और कूडावाहनों की सहायता से कूडा ट्रचिंग ग्राउण्ड में पहुँचाने का कार्य सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
- बैणी सेना द्वारा आवंटित वार्डो में मा० पार्षदों एंव स्थानीय नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर पॉलीथीन उन्मूलन, कूड़ा निस्तारण, एंव स्वच्छता के प्रति जागरुक करने व सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकना, कूड़ा जलाना आदि विषयों पर जागरुक अभियान, शहर में संचालित विद्यालयों के सहयोग से सम्पूर्ण स्वच्छता जागरुकता अभियान संचालन का कार्य किया जा रहा है. साथ ही स्वच्छता एंव पॉलिथीन उन्मूलन हेतु समय-समय पर चलाये जाने वाले अभियानों पखवाड़ों में स्वच्छता कार्यक्रमों आदि में सक्रिया भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है।
- “बैणी सेना” के माध्यम से प्रत्येक घर अथवा प्रतिष्ठानों से यूजर चार्ज एकत्रित करने का सफलतम कार्य किया जा रहा है। जहाँ पूर्व में यूजर चार्ज के रूप में प्रतिमाह लगभग 6 लाख रुपया प्राप्त होता था। वह वर्तमान में लगभग 32 लाख रुपया प्रतिमाह है।
- बैणी सेना के गठन से महिला सशक्तिकरण एंव महिला आत्मसम्मान के नये मानकों को स्थापित किया है। कुल प्राप्त यूजर चार्ज का 25% स्वयं सहायता समूहों को प्राप्त होता है, जो प्रतिमाह लगभग 8.0 लाख रुपया है। जिसका लाभ 500 महिलाएँ सीधे उठा रही है। जिससे उनके आजीविका में सुधार के साथ आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।
- “बैणी सेना” अपने उत्कृष्ट कार्यों द्वारा राज्य ही नहीं वरन राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहिचान बनायी है। स्वच्छता यात्रा अम्बिकापुर एवं दिल्ली में बैणी सेना द्वारा प्रतिभाग करना तथा केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री द्वारा बैणी सेना के सदस्य को सम्मानित करना इस बात की पुष्टि करता है।
- बैणी सेना को अपने उत्कृष्ट कार्यों हेतु 15 अगस्त 2023 को मा0 उच्च न्यायालय के मा० मुख्य न्यायाधीश तथा दिनांक 28.09.2023 को उत्तराखण्ड राज्य के महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा राजभवन देहरादून में आमंत्रित किया गया।
- इसके साथ-साथ बैणी सेना की सदस्याओं द्वारा समय-समय पर जनजागरुकता कार्यक्रम. डेंगू उन्मूलन, मेरी माटी मेरा देश सामाजिक कार्यों में सहभागिता तथा जनभागीदारी के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य किये जा रहे हैं।”बैणी सेना” गठन के एक वर्ष पूर्ण एंव राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने के उपलक्ष्य में मा० महापौर डा० जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, द्वारा बैणी सेना के सभी सदस्यों पर्यावरण मित्रों स्वच्छता के कार्य में सलंग्न समस्त कर्मचारियों, स्वच्छता समितियों नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की समस्त जनता को शुभकामनाए दी गयी और इस कार्य में अतुलनीय योगदान हेतु सभी का आभार व्यक्त किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एक पल में उजड़ गया परिवार, सड़क हादसे ने छीन लिया बच्चों का सहारा
देवभूमि को दहलाने की साजिश? बम धमकी के बाद हर जगह कड़ी सुरक्षा
उत्तराखंड के योगेश शर्मा ने 61 साल की उम्र में 38 साल पुरानी बाइक से फतह की दुनिया की सबसे ऊंची सड़क
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त झील में गिरी कार
धमकी भरे ईमेल से मचा बवाल, CM Pushkar Singh Dhami ने दिया बड़ा आदेश
उत्तराखंड : यहां मोबाइल चलाने से रोका तो किशोरी ने…..
हल्द्वानी : यहां शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ
मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात के बाद चर्चा में सपना राणा, जर्मनी में मिला बड़ा अवसर
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: घर लौट रहे दादा-दादी और पोते की एक साथ मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, सभी काेचिंग और स्कूल की फायर NOC, CCTV, भवन सुरक्षा, आपदा प्रबंधन समेत 19 बिंदुओं पर होगी जांच 

