Haldwani News: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के आरटीओ कार्यालय में छापामारी के बाद जहां आरटीओ कार्यालय के बाहर अवैध रूप से बने दलालों के अड्डे के अलावा कब्जा कर बनाए गए टीन सेट और कच्चे निर्माण को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया।
संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि इनके द्वारा अवैध रूप से आरटीओ कार्यालय के बाहर दीवार पर लगी भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से निर्माण टीन और कच्चे निर्माण तैयार किए गए थे जिनको जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया गया है अब उस स्थान को पार्किंग बनाया जाएगा।
कुमाऊं कमिश्नर ने सोमवार को आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में आरटीओ (प्रशासन) के न मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। कमिश्नर ने आरटीओ कार्यालय परिसर के बाहर शराब की बोतल मिलने, पेड़ों पर कपड़े सुखाने और गंदगी देख नाराजगी जताई। निरीक्षण में कार्यालय के पास रेस्टोरेंट में शराब की बोतलें मिलीं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
