पत्रकार पर हमले के बाद प्रशासन एक्शन में, ऊंचा पुल क्षेत्र में अवैध निर्माण ध्वस्त
हल्द्वानी। ऊंचा पुल क्षेत्र में अवैध निर्माण की कवरेज के दौरान पत्रकार दीपक अधिकारी पर हुए हमले के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार तड़के प्राधिकरण की टीम ने नजूल भूमि पर बन रही निर्माणाधीन इमारत को ध्वस्त कर दिया।
ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व पत्रकार दीपक अधिकारी ने नहर पर हो रहे अतिक्रमण की कवरेज कर प्रशासन का ध्यान इस अवैध निर्माण की ओर आकर्षित किया था। इसी दौरान क्षेत्र के दबंग लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पूरे प्रदेश के पत्रकारों में गहरा आक्रोश है। पत्रकारों ने हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन ने भी मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ मेहंदी में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा को लेकर आई Update
उत्तराखंड :(गजब) यहाँ दूसरों की जगह बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 8 नाबालिग पकड़े
उत्तराखंड: बहला फुसला कर धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार 

