हल्द्वानी: नैनीताल रोड स्थित शारदा मार्केट में सड़क चौड़ीकरण का लाभ उठाकर होटल के कमरों को तोड़कर बनाए जा रहे करीब छह दर्जन से अधिक दुकानों पर मंगलवार को विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की। अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए एडीएम शैलेन्द्र नेगी,सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एवं प्राधिकरण और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय पार्षद रवि जोशी ने निर्माण की शिकायत प्राधिकरण से की थी। जांच में सामने आया कि निर्माण कार्य बिना स्वीकृति और नियमों के खिलाफ किया जा रहा है। इस पर प्राधिकरण ने निर्माणकर्ता को चालन जारी किया था, लेकिन कार्य नहीं रोके जाने पर आज प्राधिकरण ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।
कार्यवाही के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कुछ व्यापारियों ने विरोध भी जताया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रही। विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के अवैध निर्माण पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 

