हल्द्वानी – (बड़ी खबर) बनभूलपुरा हिंसा के अब तक 74 दंगाई गिरफ्तार, आज पुलिस की हथ्थे चढ़े ये दंगाई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की बनभूलपुरा हिंसा के दंगाईयों पर लगातार कार्यवाही जारी

  • 06 उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक कुल 74 उपद्रवी गिरफ्तार

दिनॉक-08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : यातायात व्यवस्था सुधारने और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में पुनर्विचार याचिका लगाने की मांग

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 68 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। इसी कडी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त शेष उपद्रवियों में से 06 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 74 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

▪️ मु0अ0सं0-22/24 में अभियुक्तगण

  1. सुलेमान पुत्र मोहम्मद शाहिद निवासी शाहिद मर्चेंट वाले की दुकान थाना बनभूलपुरा।
  2. उमेर पुत्र स्वर्गीय राशीद निवासी लाइन नंबर 8, बिलाली मस्जिद के पीछे, थाना बनभूलपुरा।
  3. समीर पुत्र स्वर्गीय मुस्तकीम निवासी लाइन नंबर 9, थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विधानसभा सत्र के बाद CM धामी का कांग्रेस पर हमला, विपक्ष को दी ये नसीहत
यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के अभियान में एक और कार्रवाई, यहां ध्वस्त की गई मजार

▪️ मु0अ0सं0-23/24 में अभियुक्तगण

  1. फैयाज पुत्र अय्यूब निवासी ताज मस्जिद के पीछे, बनभूलपुरा।
  2. जिशान पुत्र स्व0 जहीर खान ख्वाजा कॉलोनी इंद्रानगर, बनभूलपुरा।
  3. गुलजार पुत्र इसरार अहमद निवासी गोसिया मस्जिद के पीछे काबुल का बगीचा, बनभूलपुरा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें