हल्द्वानी -(बड़ी खबर) दंगे के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे के पोस्टर अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं तक चिपके

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • बनभूलपुरा दंगे में वांछित अब्दुल मलिक और उसके बेटे समेत अन्य के विरुद्ध जारी पोस्टर शरहदीय जिलों/अंतराष्ट्रीय सीमाओं में किए चस्पा, उपद्रवियों की लगातार की जा रही है तलाश

दिनॉक: 08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में मुकदमे दर्ज किए गए तथा घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा विभिन्न टीमों का गठन कर घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभी तक 74 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गई है। उक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों में वांछित दंगाइयों के पोस्टर जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : यहां शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, शादी समारोह से लौटते वक्त झील में गिरी कार

नैनीताल पुलिस द्वारा घटना में आरोपी अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मोईद समेत अन्य वांछित उपद्रवियों के पोस्टर जिले के शरहदीय जिलों और अंतर्राष्ट्रीय सीमा में पड़ने वाले थानों में चस्पा किए गए हैं। पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों की सभी संभावित ठिकानों में तलाश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, सभी काेचिंग और स्कूल की फायर NOC, CCTV, भवन सुरक्षा, आपदा प्रबंधन समेत 19 बिंदुओं पर होगी जांच

जनता को सूचित किया जाता है कि किसी भी व्यक्ति को यदि इन उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तत्काल नैनीताल पुलिस को 9411112743/9411112741, 9411110396 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 व 9412087770 पर सूचित करने क

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें