पंचायत घर के पास गोलीकांड, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
हल्द्वानी। पंचायत घर स्थित गन्ना सेंटर के पास रविवार देर रात गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई। 55 वर्षीय एक व्यक्ति की घर में ही गोली लगने से मौत हो गई। घटना किन परिस्थितियों में हुई और गोली किसने चलाई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना की सूचना पर सीओ और कोतवाल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौके पर मौजूद साक्ष्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह और आरोपी का सुराग मिल सकेगा।
इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
