Haldwani News– कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में मेट्रोपोल नैनीताल में प्रस्तावित स्मार्ट पार्किंग और नैनीताल के 07 जंक्शन व 63 आंतरिक सड़कों के सुदृढ़ीकरण हेतु तैयार डीपीआर के संबंध में जिलाधिकारी ने लोनिवि नैनीताल के अधिकारियों के साथ बैठक ली। लोनिवि नैनीताल द्वारा मेट्रोपोल में लगभग 20 करोड़ की लागत से स्मार्ट पार्किंग व 26 करोड़ की लागत से 07 जंक्शन और 63 सड़कों के सुदृढ़ीकरण हेतु डीपीआर तैयार की गई है । बैठक में जिलाधिकारी ने ई ई लोनिवि रत्नेश सक्सेना को प्रथम चरण में तल्लीताल चौराहे एवम रैमजे रोड के सुधारीकरण एवम सौंदर्यीकरण कार्य को मानसून अवधि के तत्काल बाद शुरू कराने के निर्देश दिए।
मेट्रोपोल में स्मार्ट पार्किंग हेतु 2.67 हेक्टयर भूमि प्रस्तावित की गई है। लोनिवि नैनीताल द्वारा 20 करोड़ की लागत से डीपीआर तैयार की गई है। इसके अंर्तगत 500 चौपहिया व 200 दोपहिया वाहनों की पार्किंग तैयार की जायगी। स्मार्ट पार्किंग के साथ ही ट्रैफिक कंट्रोल हेतु रिंग रोड का भी प्रावधान रखा गया है एवम संपूर्ण पार्किंग का डिज़ाइन पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ।

दूसरे प्रस्ताव के रूप में 26 करोड़ की लागत से नैनीताल के 07 जंक्शन व 63 आंतरिक मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए लोनिवि द्वारा डीपीआर तैयार कर दी गई है। 07 जंक्शन में मल्लीताल रिक्शा, एसबीआई तिराहा, मस्जिद तिराहा, तल्लीताल बस स्टैंड, मन्नू महारानी , फाँसी गधेरा-ठंडी सड़क व चीना बाबा चौराहे को जाम से निजात हेतु सुधारीकरण किया जाएगा। जिन 63 आंतरिक सड़कों का सुधारीकरण किया जाना है उनकी कुल लम्बाई 57 किलोमीटर है।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक में डीपीआर का अनुमोदन कर धनराशि आवंटन हेतु शासन को एक सप्ताह में भेजे जाने के निर्देश दिए गए ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में कुत्तों का खौफ, लगातार हमलों के बाद 10 स्कूलों में चार दिन की छुट्टी
उत्तराखंड: शव लेकर उफनती नदी में उतरे ग्रामीण, 5 साल बाद भी नहीं बना टूटा पुल
हल्द्वानी : गोरापड़ाव में बंदूक के दम पर लाखों की डकैती, 10-12 हथियारबंद बदमाश फरार
हल्द्वानी : बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर होगी कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड: यहां विवाह में अड़चन बनी सौतेली माँ की कर डाली हत्या
उत्तराखंड: यहां पागल कुत्तों का आतंक, तीन दिन स्कूल बंद
उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी 


