हल्द्वानी- उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में सम्मोहित(हिप्नोटाइज)कर लूटने की घटना सामने आई है । पुलिस ने रात दिन एक कर दो ठगों को मई सामान के गिरफ्तार कर लिया है । नैनीताल जिले में हल्द्वानी के ऊँचापुल क्षेत्र के रहने वाले डॉ.प्रमोद चंद गुरुरानी ने बीती 19 जनवरी को मुखानी चौकी में एक शिकायत दर्ज की । शिकायत में कहा गया कि जब वे टहल रहे थे तो दो मोटरसाइकिल चालक उनके घर आए और उनके पांव छूए । युवकों ने उन्हें सम्मोहित कर दिया और इसके बाद बोले कि आपकी अंगूठी और सोने की चेन बहुत अच्छी है । मुझे भी अपनी बेटी की शादी के लिए ऐसी ही बनवानी है, क्या इसकी फ़ोटो खींच सकता हूँ ? डॉ.गुरुरानी ने जैसे ही चेन और अंगूठी उसके हाथ में रखी, वो दोनों उसे लेकर फरार हो गए ।

इसके बाद पीड़ित डॉक्टर ने मुखानी थाने में शिकायत की, इसके बाद पुलिस की एक टीम गठित कर तफ्तीश शुरू की गई । टीम ने कई सी.सी.टी.वी., सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पांच दिन के भीतर ही दो शातिर आरोपियों को मय सामान के दबोच लिया । आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि विनोद कुमार शर्मा यू.पी.के अलीगढ़ का रहने वाला है जबकि उसका साथी कालीचरण, यू.पी.में बरेली के डोहरिया का रहने वाला है । दोनों की मुलाकात कुछ माह पूर्व देहरादून जेल में हुई थी । विनोद कुमार शर्मा पिछले 35 वर्षों से इसी तरह से कानपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, मथुरा, आगरा, संभल, सहारनपुर और उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून और हल्द्वानी में ठगी कर चुका है । ए.एस.पी.जगदीश चंद्र ने बताया कि विनोद कुमार शर्मा पर आई.पी.सी.की धारा 420/406 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।
यह भी पढ़े 👉 नैनीताल- यहां का जू इसलिए भी है खास, जानिए सरोवर नगरी के ZOO के बारे में
यह भी पढ़े 👉 देहरादून- सीएम रावत ने इस फ्लाईओवर का किया निरीक्षण, दिए यह निर्देश
यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड- प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले का इस तारीख को होगा शुभारंभ


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 
