हल्द्वानी: आर्मी कैंट हल्द्वानी में तैनात तेलंगाना के जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचित किया है. जवान अपनी पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों के साथ आवास विकास किराए पर रहता था जहां शव घर में फंदी पर लटका मिला है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा कि तेकमतला वारंगल तेलगांना निवासी 31 वर्षीय कोलगुरी कार्तिक 25 मार्च 2013 को सेना में भर्ती हुए थे वह 5686 एससी बटालियन में थे इन दिनों उनकी तैनाती हल्द्वानी आर्मी कैंट में थी कोलगुरी अपनी पत्नी, डेढ़ और छह माह के दो बेटों के साथ आवास विकास में किराए के मकान में रह रहे थे।बताया जा रहा कि बेटे की तबीयत कुछ खराब चल रही थी और ड्यूटी जाते वक्त पत्नी ने लौटते समय बेटे की दवा लेकर आने की बात कही लेकिन कोलगुरी दवा लाना भूल गए जिस बात को लेकर पति-पत्नी में बहस हो गई।
इसके बाद कोलगुरी अपने कमरे में चले गए और फिर बाहर नहीं आए इधर पत्नी भी बच्चों के साथ सो गई रविवार सुबह जब पत्नी ने पति को कमरे में उठाने गई तो कमरा बंद था वह फांसी पर लटके मिले सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन शव को फंदे से उतारकर सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया सूचना के बाद सैन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है जहां परिजनों के आज जाने की उम्मीद है जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
