Champawat News: Mohit Adhikari Success Story: राज्य के युवा लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं। एक बार फिर छोटी उम्र में पहाड़ के युवा ने कुछ ऐसा काम किया है, जो लाखों युवाओं को प्रेरित करेगा। चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी मोहित अधिकारी ने SSC CGL परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। आपकों जानकर हैरानी होगी कि मोहित अधिकारी की उम्र केवल 21 साल है। SSC CGL परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्हें जीएसटी INSPECTOR की पोस्ट मिली है। खास बात ये है कि मोहित ने घर पर रहकर ही तैयारी की और कामयाबी हासिल की है। (Mohit Adhikari GST Inspector )
जानकारी के मुताबिक, मोहित अधिकारी ने चंपावत जिले के नवोदय विद्यालय से स्कूली शिक्षा हासिल की है। इसके बाद उन्होंने चंपावत से ही ग्रेजुएशन किया है जो वर्ष 2022 में ही पूरा हुआ है। मोहित अधिकारी को SSC CGL 2022 परीक्षा में ऑल इंडिया 214 रैंक हासिल हुई है। इससे पहले मोहित अधिकारी ने SSC GD और SSC CGL 2021 में भी कामयाबी हासिल की थी। उनके पिता भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं। उनके बड़े भाई भी भारतीय सेना का हिस्सा हैं। वहीं उनके घर पर बहन और मां है। (Mohit Adhikari SSC CGL AIR 214)
मोहित ने बताया कि उन्होंने अपनी तैयारी से पहले सोशल मीडिया का प्रयोग पूरी तरह से छोड़ दिया था। उन्हें चाहते थे कि छोटी उम्र में अधिकारी बनें और परिवार को गर्व महसूस कराए। मोहित ने चंपावत में ही कोचिंग ज्वाइन की थी लेकिन वक्त बचाने के लिए इसे छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने लाइब्रेरी ज्वाइन की और वो 12-14 घंटे पढ़ाई किया करते थे। बता दें कि मोहित ने इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई कर SSC CGL के साथ साथ SSC CHSL, SSC GD, SSC MTS जैसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की। हल्द्वानी लाइव की टीम की ओर से मोहित अधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं। (Mohit Adhikari Champawat)

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
