हल्द्वानी – देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा के मंगलवार को जारी परिणामों में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली अनीषा सक्सेना ने पिता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। हल्द्वानी शहर में नैनीातल रोड स्थित अम्बिका विहार कॉलोनी में रहने वाली अनीषा सक्सेना ने अपनी सफलता से यह साबित कर दिखाया है कि सीमित संसाधनों में भी सफलता अर्जित की जा सकती है। बशर्तें मन में कुछ करने की इच्छा शक्ति हो।
सफलता के बाद घर पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। सीए बनी युवा अनीषा ने बताया कि 2018 में निर्मला कान्वेंट स्कूल से 12 वीं की शिक्षा पूरी करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और दिल्ली से ही CA की कोचिंग ली उसके बाद घर में निरंतर मेहनत के बाद उनकी मेहनत इस बार रंग लाई।
अनीषा ने अपनी इस सफलता का श्रेय मां अरूणा सक्सेना, पिता आलोक सक्सेना, दादी सन्तोष सक्सेना, चाचा एस0के0 सक्सेना रिटायर्ड प्रिंसीपल (एम0बी0 इण्टर कालेज हल्द्वानी) व गुरुजनों को दिया है । अनीषा ने युवाओं के लिए कहा कि सभी को सफलता जरूर मिलेगी। बस असफलता से हताश न हों और लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयास करते रहें। अनीषा के पिता आलोक सक्सेना कुछ समय पूर्व सेंचुरी पेपर मिल से अधिकारी पद से सेवानिवृत हुए हैं। माता ग्रहणी हैं एवं भाई एयरटेल कम्पनी में उच्च पद पर कार्यरत है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

