लालकुआं। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद लालकुआं की नाबालिग घर की दहलीज पार कर करीब 80 किलोमीटर दूर पहाड़ के एक होटल में काम करने वाले युवक के पास पहुंच गई।
लोकेशन के आधार पर लालकुआं पुलिस ने दोनों को पकड़ने को घेराबंदी की तो दोनों पुलिस से बचने को समीपवर्ती जंगल की ओर भाग गए हालांकि, पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से बाद में दोनों को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी हर्ष बहादुर पाल के अनुसार नाबालिग को लालकुआं पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
यहां अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर चमड़ियां क्षेत्र में एक किशोरी के साथ होटल में कार्य करने वाले युवक को कोसी नदी
की ओर दौड़ते देख लोग सकते में पड़ गए। खैरना चौकी पुलिस की टीम ने घेराबंदी की तो दोनों हाईवे से सटे गांव के जंगल की ओर भाग निकले। सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों के सक्रिय होने पर पुलिस टीम ने दोनों को जंगल क्षेत्र में पकड़ लिया। दोनों को खैरना चौकी लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों के बीच इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई और लड़की लड़के से मिलने को अपने घर से कॉलेज जाने का बहाना कर करीब अस्सी किलोमीटर दूर चमड़ियां क्षेत्र में पहुंच गई। युवक चमड़ियाँ क्षेत्र में स्थित एक होटल में कार्यरत हैं। किशोरी के पहुंचने के बाद मामले का खुलासा होने पर दोनों भागने के फिराक में थे। पुलिस ने मसक्कत के बाद उन्हें दबोच लिया। इधर किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां खड़ी कार में मिला बैंक्वेट हॉल’स्वामी का शव, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 39 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
हल्द्वानी: यहां लालकुआं हाइवे में दुखद घटना, युवक की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां इस हालात में मिली युवक की बॉडी
उत्तराखंड : यहां रंगाई-पुताई कराने के मामले में प्रधानाध्यापिका सस्पेंड
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रवेश पत्र बनाने वाला प्रिंसिपल धरा गया
उत्तराखंड: रिश्वत लेते सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर ) इस अधिकारी को हटाया गया
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का आया UPdate
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, ये है कार्यक्रम 

