हल्द्वानी की पॉस कॉलोनी पालम सिटी के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजते हुए बिल्डर के प्रभाव से बिजली की हाईटेंशन लाइन शिफ्ट करके उनके घरों को खतरा पैदा करने का षड्यंत्र रचने की बात कही है। कॉलोनी में रहने वाले लोगों का कहना है कि पाल कॉलोनाइजर बिल्डर द्वारा कॉलोनी के पास की खेती की जमीन जिसमें विद्युत विभाग की हाईटेंशन लाइन जो कि 133 केवी की है उसके टावर को विभाग के अभियंताओं की मिलीभगत से शिफ्ट कराया जा रहा है।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- यहां फैक्टी में ETP प्लांट में तैरती लाश देख मचा हड़कंप, कैसे पहुचा प्लांट तक संस्पेंस….
जिलाधिकारी को भेजे गए ज्ञापन में लिखा है की कॉलोनी के मुख्य सड़क के दोनों छोरों पर यह टावर लगाए जा रहे हैं और यह हाई टेंशन लाइन सड़क के ऊपर से गुजर रही है जिससे सड़क के किनारे मकानों और उन में रहने वाले लोगों की जान को काफी खतरा हो गया है लिहाजा इन हाई टेंशन लाइन को नियम के मुताबिक मकानों से इनकी दूरी कम से कम 20 मीटर होनी चाहिए ताकि करंट से जानमाल की हानि को रोका जा सके।
कॉलोनी वासियों पालम सिटी वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा दिए गए ज्ञापन में लिखा है कि बिना सोसाइटी के अनुमति से पिटबुल या बिजली विभाग द्वारा सड़क खोद दी गई है प्रभावशाली बिल्डर के साथ मिलीभगत कर उनको करोड़ों रुपए का फायदा पहुंचाने की स्वार्थ के चलते कॉलोनी में रह रहे लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जिसकी निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए और यह कार्य तत्काल रोका जाना चाहिए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू, 
