हल्द्वानी- यहां कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत व दो अन्य घायल हो गए है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक नया गाँव कॉर्बेट झरने के पास वैगनआर कार सामने खड़ी ट्रेक्टर ट्राली में जा घुसी। हादसे में ट्राली से सामान उतार रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। मृतक की शिनाख्त नया गांव निवासी पप्पू के रूप में हुई है। देर रात हुए हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे।
नया गांव कार्बेट झरने के नजदीक एक तेज रफ्तार वेगनआर कार यूए04बी/ 5062 सामने खड़ी ट्रेक्टर ट्राली में पीछे की ओर से जा घुसी। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त कुछ लोग खड़ी ट्रेक्टर ट्राली से सामान उतार रहे थे। इन्हीं में से एक 40 वर्षीय पप्पू कुमार की कार व ट्राली के बीच फंस जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
पप्पू नयागांव का ही रहने वाला था। हादसे की सूचना पाकर पुलिस और पप्पू के परिजन मौके पर पहुंचे।
कार में सवार ललित व कृष्ण चंद्र भी हादसे में घायल हो गए। ललित गेबुआ का रहने वाला है जबकि कृष्ण चंद्र देवीपुरा चकलुवा का रहने वाला है। घायलों को एसटीएच हल्द्वानी भेज दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
