हल्द्वानी – जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बुधवार की दोपहर मिनी स्टेडियम में बन रहे 150 बेड के कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं का मौका मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल में कुमाऊॅ व अन्य स्थानों के कोरोना मरीजों का दबाव है जिसे कम करने तथा संक्रमित लोगों को तत्परता से इलाज देने के लिए मिनी स्टेडियम में आॅक्सीजन युक्त 150 बेड की व्यवस्था की जा रही हैै यह मिनी कोविड अस्पताल के रूप में कार्य करेगा।
सुशीला तिवारी अस्पताल में बेड न होने की दशा में मरीजों को यहां रखा जायेगा तथा यहां रख कर उनको इलाज दिया जायेगा। उन्होनेे बताया कि एक या दो दिन के भीतर इस अस्पताल को शुरू कर दिया जायेगा। उन्होने बताया कि एटीएच में आॅक्सीजन युक्त बेड की संख्या 500 से बढ़ाकर 600 कर दी गई है।
प्रशासन ने अब मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में बने कोविड अस्पताल में लगे सभी 150 बेड को आॅक्सीजन युक्त बनाने का काम तेज कर दिया है। इस कोविड अस्पताल में आॅक्सीजन पाइप लाइन बिछाने काम पूरा होते ही जल्द इस कोविड केयर अस्पताल को लोगो के लिए खोल दिया जाएगा।
इसके साथ ही प्रशासन ने निजी अस्पतालों में भी बेड की संख्या बढ़ाने व निजी अस्पतालों के अधिग्रहण करने का काम भी तेज कर दिया गया है साथ ही दूसरे कई प्राइवेट अस्पतालों को भी पूरी तरह से कोविड हाॅस्पिटल के रूप में अधिग्रहित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
