हल्द्वानी शहर महानगर में तब्दील होता जा रहा है। यहां नित्य नएचौंकाने वाली खबरें सामने आ रही है एक प्रतिष्ठित स्कूल से एक दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा के गायब होने की खबर आई है साथ में यह भी चर्चा है कि वह अपने फुटबॉल कोच के साथ गई है इसकी पुष्टि उसकी एक सहेली ने की है फिलहाल लड़की के चाचा ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर छात्रा को बरामद करने की गुहार लगाई है तथा गायब कोच के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा लापता हो गई। वह घर से स्कूल के लिए निकली थी और फिर लौट कर नहीं आई। उसे आखिरी बार उसी के स्कूल के फुटबॉल कोच के साथ देखा गया था। परिजनों ने कोच पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय भतीजी उनके साथ ही रहकर पढ़ाई करती है। वह शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 10वीं की छात्रा है। बीती 3 जुलाई को वह स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन लौट कर नहीं आई।
छुट्टी का समय गुजरने के बाद तलाश करते हुए स्कूल पहुंचे तो स्टाफ ने बताया कि छात्रा स्कूल पहुंची ही नहीं। लापता छात्रा की एक सहेली से पूछताछ में सामने आया कि उसे आखिरी बार स्कूल के फुटबॉल कोच के साथ देखा था। आरोप है कि कोच ही उसे अपने साथ ले गया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। कोतवाली के एसएसआई महेंद्र प्रसाद टम्टा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम 

