Kaladhungi News: बैलपड़ाव चौकी के रतनपुर ग्रामसभा चंद्रपुर सिंचाई गूल में मृत नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नवजात का शव सूचना मिलने पर रतनपुर ग्रामसभा प्रधान पति हेम तिवारी ने बैलपड़ाव पुलिस को इसकी सूचना दी। शव को देख लोग कांप गए। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाा।
बुधवार की है। चंद्रपुर रतनपुर में ग्रामीणों ने सिचांई नहर में एक बच्चे का शव उतराता देखा। इसकी सूचना आग की तरह तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान के पति हेम तिवारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे का शव कब्जे में ले लिया और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए पंचनामा भर कर हल्द्वानी भेज दिया।
चौकी प्रभारी वीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच चल रही है। वही ग्रामीणों में कई तरह की चर्चा हो रही थी। ग्रामीणों का कहना था कि किसी ने अपने कृत्य को समाज से छिपाने के लिए बच्चे को नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 

