Haldwani News: वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी हटने के बाद कई बार बड़ा हादसा हो जाता है। ऐसा ही मामला हल्द्वानी में सामने आया है। जहां नवविवाहिता पति के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहा था, तभी पत्नी की साड़ी स्कूटी के पिछले टायर में फंस गई। इसका पता महिला को नहीं चल पाया। साड़ी टायर में फंसते ही स्कूटी अनियंत्रित हो गई, हादसे में दोनों पति-पत्नी खाई में गिर गये। जहां महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार यूपी के बहेड़ी व हाल निवासी देवीपुरा चोरगलिया निवासी किशन लाल कश्यप की शादी आठ माह पहले रामपुर के हरदासपुर निवासी अनीता से हुई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को नवविवाहिता पति के साथ हैड़ाखान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रही थी।
प्रसाद चढ़ाकर दोनों मंदिर से लौट रहे थे। तभी पसोली गांव के पास महिला की साड़ी स्कूटी के पिछले टायर में फंसने लगी। अचानक उसकी पूरी साड़ी स्कूटी के पिछले टायर में फंसकर खुल गई। जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में महिला सड़क से करीब 70 मीटर नीचे खाई में गिर गई। वहीं पति खाई से पहले अटक गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर दोनों पति-पत्नी को खाई से बाहर निकाला। आनन-फानन में दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। आज शव का पोस्टमार्टम कराया। नवविवाहिता की मौत से परिजनों में कोहराम है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

