Haldwani News: दीपावली के दिन पूर्व विधायक के मौसेर भाईयों को दबंगों ने जमकर पीट दिया। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी के कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम था। इस दौरान हंगामा हो गया। दो मौसेरे भाइयों पर दबंगों ने लाठी-डंडों व लात-घूंसें बरसाकर जानलेवा हमला किया। हमले में एक भाई के नाक की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। आनन-फानन में पूर्व विधायक ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों की खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है।
जानकारी के अनुसार हाईडिल गेट काठगोदाम निवासी देवेंद्र सिंह मेहरा ने पुलिस को बताया कि विगत 25 अक्टूबर दीपावली की रात 10 बजे वह अपने मौसेरे भाई गिरीश सिंह नेगी के साथ पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी के वंदना विहार लालठांठ रोड स्थित कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम में आया था। वहां मुकुल विहार कालोनी लालडांठ निवासी अजय सिजवाली पहले से मौजूद था।
इस दौरान मामूली कहासुनी पर अजय सिजवाली ने अपने बेटों को बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद अजय सिजवाली व उसके पुत्र रोहित सिजवाली, मोहित सिजवाली व एक अन्य ने कार्यालय के अंदर घुसकर जानलेवा हमला किया। हमले में उसे और उसके मौसेरे भाई को लाठी-डंडों व लात घूंसों से मारा गया। पूर्व विधायक व कुंदन नयाल ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। हमले में दोनों घायल हो गए।
पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी घायल भाइयों को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से दोनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। हमले में उनके मौसेरे भाई के सिर में गंभीर चोट होने व नाक की हड्डी में फ्रैक्चर होने हो गई और छाती में गंभीर चोटें आई है। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा का कहना है कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत चार आरोपियों पर प्राथमिकी की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
