उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में गुलदार के लगातार हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है। रोहालकी किशनपुर गांव में दो दिनों के भीतर तीन लोगों पर हमले के बाद ग्रामीणों में डर और गुस्सा दोनों बढ़ गया है।

जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय किसान कपिल कुमार अपने 12 वर्षीय भांजे के साथ घर लौट रहे थे तभी रास्ते में गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। कपिल के पैर पर चोट आई…जबकि इससे पहले एक दुकानदार पर भी हमला हुआ था। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) एक और महिला तस्कर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन

लगातार हमलों से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और गुलदार को पकड़ने की मांग की। लोगों का कहना है कि डर के कारण बच्चे घरों से बाहर नहीं निकल रहे और किसान खेतों में जाने से घबरा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गांव में पिंजरे लगाए हैं और गश्त बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि गुलदार को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें