CM धामी का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड में शुरू हुई पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, जानें क्या-क्या मिलेगा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर उत्तराखंड को खेल के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। शनिवार 29 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के गौलापार में राज्य की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शुभारंभ किया इस दौरान विश्वविद्यालय के पहले चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और भूमि पूजन भी किया गया।

कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट और कई अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd

खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू होने से प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं अपने राज्य में ही मिल सकेंगी। सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)CM धामी का कल हल्द्वानी दौरा, ये रहा कार्यक्रम

उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक परेशानी खिलाड़ियों की प्रतिभा के रास्ते में बाधा नहीं बनने दी जाएगी।

32 हेक्टेयर में विकसित होगा परिसर

खेल सचिव अमित सिन्हा ने बताया कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का पूरा परिसर करीब 32 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। यहां 30 से ज्यादा खेल गतिविधियों के लिए सुविधाएं तैयार करने की योजना है।

पहले चरण में करीब 12 हेक्टेयर जमीन पर प्रशासनिक भवन और दो हॉस्टल बनाए जाएंगे। फिलहाल नेशनल गेम्स के दौरान तैयार की गई इमारत में कक्षाएं शुरू की गई हैं इस भवन में 8 क्लासरूम, मेस और गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई बड़ी Update

विश्वविद्यालय में फिलहाल दो ग्रेजुएशन और आठ पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू किए गए हैं। आगे चलकर स्पोर्ट्स जर्नलिज्म और विभिन्न खेलों से जुड़े कोचिंग कोर्स भी शुरू किए जाने की योजना है।

खिलाड़ियों को पुरस्कार और छात्रवृत्ति

शुभारंभ कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि दी गई। मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी एवं प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(दुखद) सुबह बंधवाई राखी, रक्षा का दिया वचन, शाम को दुनिया से अलविदा

इसके साथ ही वर्ष 2024-25 के देवभूमि खेल रत्न और देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार से खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।

पहले चरण के लिए 43.50 करोड़ रुपये

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चरण के निर्माण के लिए सरकार ने 43.50 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। विश्वविद्यालय के संचालन के लिए कुलपति समेत 94 नियमित पदों को मंजूरी दी गई है।

सरकार का कहना है कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के जरिए खिलाड़ियों को आधुनिक खेल प्रशिक्षण, खेल विज्ञान और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे उत्तराखंड के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें