देहरादून: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को सावधान करने वाला मामला सामने आया है। हल्द्वानी नगर निगम में क्लर्क और कनिष्ठ सहायक भर्ती के नाम पर एक फर्जी मेरिट लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस लिस्ट में 11 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं और उनके चयन का दावा किया गया है।
फर्जी लिस्ट में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) का नाम इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं, दस्तावेज पर आयोग के सचिव के हस्ताक्षर भी दिखाए गए हैं…इसके बाद कुछ अभ्यर्थियों को ईमेल भेजकर दावा किया गया कि उनका क्लर्क पद पर चयन हो गया है।
ईमेल में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए हल्द्वानी नगर निगम पहुंचने के लिए कहा गया था। साथ ही इंटरव्यू के दौरान जरूरी दस्तावेज साथ लाने के निर्देश भी दिए गए थे।
आयोग ने बताया फर्जी
मामला सामने आने के बाद जब UKSSSC से इस मेरिट लिस्ट और ईमेल के बारे में जानकारी ली गई तो आयोग ने साफ कर दिया कि उसने ऐसी कोई सूची जारी नहीं की है। आयोग ने यह भी कहा कि इस तरह के ईमेल उसकी ओर से अभ्यर्थियों को नहीं भेजे गए हैं।
UKSSSC अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे ऐसे फर्जी दस्तावेजों और ईमेल के झांसे में न आएं। अगर किसी अभ्यर्थी से भर्ती के नाम पर संपर्क किया जाता है या कोई संदिग्ध ईमेल मिलता है…तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
भर्ती प्रक्रिया पहले ही पूरी
आयोग के मुताबिक कनिष्ठ सहायक पदों की भर्ती प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और उसका परिणाम भी जारी किया जा चुका है। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही नई मेरिट लिस्ट को पूरी तरह फर्जी बताया गया है अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे बिना पुष्टि किए किसी भी ऐसे दस्तावेज या संदेश पर भरोसा न करें।
युवाओं के लिए जरूरी सावधानी
वायरल हो रही किसी भी मेरिट लिस्ट की तुरंत पुष्टि करें।
नौकरी के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें।
केवल आयोग की आधिकारिक सूचना को ही सही मानें।
संदिग्ध ईमेल, नंबर या दस्तावेज मिलने पर पुलिस को शिकायत करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी 
