हरिद्वार: साइबर ठग अब बड़े अधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हरिद्वार में जिला जज की फोटो लगाकर एक फर्जी WhatsApp अकाउंट बनाया गया इस अकाउंट के जरिए लोगों से पैसे मांगे जाने का मामला सामने आया है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला न्यायालय प्रशासन ने पुलिस को शिकायत दी। सिडकुल कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, अपर जिला जज लक्सर की ओर से कुछ WhatsApp चैट के स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराए गए थे। चैट में एक ऐसे WhatsApp अकाउंट का पता चला…जिस पर जिला जज की फोटो लगी हुई थी और उससे लोगों को पैसे भेजने के लिए कहा जा रहा था।
जांच में साफ हुआ कि जिस नंबर से ये संदेश भेजे जा रहे थे…वह जिला जज का नहीं है। जिला जज ने भी किसी व्यक्ति को इस तरह पैसे मांगने वाला कोई संदेश नहीं भेजा था।
इसके बाद जिला न्यायालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने पुलिस को शिकायत देकर फर्जी WhatsApp अकाउंट चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की पुलिस को चैट के स्क्रीनशॉट समेत अन्य जानकारी भी दी गई है।
डिजिटल सबूतों से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश
सिडकुल कोतवाली प्रभारी अजय शाह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है पुलिस WhatsApp नंबर, चैट और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। इन सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
हरिद्वार में इससे पहले भी अधिकारियों के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने के मामले सामने आए हैं। साइबर ठग ऐसे अकाउंट के जरिए लोगों का भरोसा जीतकर पैसे मांगने की कोशिश करते हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है…कि अगर किसी अधिकारी, परिचित या रिश्तेदार के नाम से WhatsApp पर पैसे मांगने का संदेश आए तो पहले उसकी पुष्टि जरूर करें। बिना जांच-पड़ताल के किसी को भी पैसे न भेजें और संदिग्ध अकाउंट या नंबर की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति 

