रुद्रपुर: बारावफात जुलूस के दौरान त्रिशुल चौक पर कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुफ्ती मुजीब पर मदरसों को बंद करने को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें कहने का आरोप है।
बुधवार को रुद्रपुर में बारावफात का जुलूस निकाला गया था। जुलूस के दौरान त्रिशुल चौक पर एक सभा भी हुई। इसी सभा का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में रामपुर के दड़ियाल टांडा निवासी मुफ्ती मुजीब मदरसों को लेकर बयान देते नजर आए।

पुलिस के मुताबिक, वीडियो में उन्होंने मदरसों को बंद करने की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने ईदगाह की जमीन वापस करने की मांग भी रखी।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुफ्ती मुजीब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद शुक्रवार देर रात उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
रम्पुरा चौकी प्रभारी के अनुसार, पूछताछ पूरी होने के बाद मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब उन्हें शनिवार को अदालत में पेश करेगी। मामले में पुलिस वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी 
