Haldwani News- रोडवेज यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हल्द्वानी और हरियाणा के बीच अब एक अक्टूबर से रोडवेज की डायरेक्ट बस सेवा शुरू होने जा रही है। हरियाणा के भिवानी से हल्द्वानी डिपो के लिए यह बस सेवा के शुरू होने के बाद यात्रियों को फायदा होगा। बता दें कि हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के भिवानी डिपो को रूट परमिट भी प्राप्त हो गया है।
गौरतलब है कि भिवानी से हल्द्वानी का रास्ता करीब 400 किलोमीटर लंबा है। इस रूट पर सीधी रेल सेवा भी नहीं है। जिस वजह से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। हरियाणा के पर्यटकों को भी रोडवेज बस सेवा का लाभ मिलेगा। बस भिवानी से वाया दिल्ली, गढ़गंगा, हापुड़, रामपुर, रुद्रपुर होते हुए हल्द्वानी तक जाएगी। हाल ही में भिवानी डिपो को मिली बीएस-6 नई बसें इस रूट पर चलेंगी।
जानकारी के अनुसार भिवानी बस स्टैंड से सुबह करीब साढ़े सात बजे बस हल्द्वानी के लिए चलेगी फिर रात्रि ठहराव करने के बाद अगले दिन की सुबह वहां से चलकर शाम करीब पांच बजे तक भिवानी बस स्टैंड वापस पहुंचेगी। भिवानी डिपो महाप्रबंधक नेत्रपाल खत्री ने बताया कि रूट परमिट मिल गया है। ड्यूटी इंचार्ज इंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि एक अक्टूबर से बस सेवा शुरू हो जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम
उत्तराखंड: यहां सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ पूर्व विधायक के भाई की पड़ोसीने की निर्मम हत्या
उत्तराखंड: खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं
उत्तराखंड: खटीमा में क्रिकेट मैच के दौरान सीएम धामी ने मारा लंबा शॉट, खिलाड़ी भी रह गए दंग 

