रामनगर- उत्तराखंड का फेमस कॉर्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park) का बिजरानी जोन आज से सैलानीयो के लिए खोल दिया गया है । हर वर्ष लाखों की तादाद में पर्यटक बिजरानी घूमने के लिए देश दुनिया से यहां आते हैं। नैनीताल जिले में रामनगर स्थित नेशनल पार्क के बिजरानी जोन में घास के विशाल मैदानों में टहलता गजराज का झुंड रोमांच जगाता है । वनराज की एक झलक और तरह – तरह के जंगली जीव जंतुओं का अनूठा संसार आज से सैलानियों को देखने को मिल सकेगा ।
उत्तराखंड- यहां घास काट रही महिला को आदमखोर गुलदार ने मार डाला, गांव में दहशत, घर में कोहराम
कॉर्बेट नेशनल पार्क में रॉयल बंगाल टाइगर कॉर्बेट की पहचान है । बिजरानी जोन में खूबसूरत जंगलों और वन्य जीवों का दीदार आज 15 अक्टूबर से शुरू हो गया है । इस बार बिजरानी जोन में नाइट स्टे भी पर्यटकों के लिए आज से ही शुरु किया गया है । बिजरानी जोन के अंदर बने बंगलों में रहकर प्रकृति का लुफ्त उठाने वाले सैलानी कॉर्बेट नैशनल पार्क घूमने के लिए आ गए हैं। खुली जिप्सी से जानवरों को उनके घरों में देखना सैलानियों के लिए हमेशा की तरह रोमांचित करने वाला होता है । आपको बता दें कि सुबह की पहली सफारी के लिए पार्क प्रशासन ने बिजरानी गेट को फूलों से सजा रखा था। पार्क वार्डेन आर.के.तिवारी ने जिप्सीयों को रिबन काटकर और हरी झंडी दिखाकर बिजरानी जोन के लिए रवाना किया । इस मौके पर सैलानियों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया ।
देहरादून- सरकार इन ढाई लाख लोगों को देगी एक-एक हजार की मदद
आपको बता दें कि पहली विजिट में सैलानियों से जोन बिल्कुल फुल है । आज सवेरे पर्यटकों की 27 गाड़ियां बिजरानी जोन के अंदर जंगल भ्रमण के लिए गई । आपको बता दें नाइट स्टे के लिए भी बिजरानी जोन आज पहले दिन पूरा पैक है । पार्क प्रशासन ने कोविड -19 को देखते हुए बिजरानी जोन में भ्रमण के लिए जा रहे सैलानियों की सुरक्षा को देखते हुए कमरों को सैनेटाइज़ करवाया । कमरों के अंदर ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की गई है । वही बिजरानी जोन के अंदर रास्तों को भी सही किया गया है और कोविड-19 की गाइड लाइन के साथ ही पर्यटक को प्रवेश करवाया जा रहा है ।
उत्तराखंड- इसे कहते हैं सख्ती, यहां साइकिल में अवैध खनन करने वाले भी नहीं बक्शे जाते
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
