रुड़की : सर्दियों के घने कोहरे के चलते पिछले तीन महीनों से स्थगित की गईं 26 ट्रेनें रविवार से दोबारा पटरी पर लौट आई हैं। ट्रेनों के संचालन बहाल होने से हजारों यात्रियों ने राहत की सांस ली है। इसके साथ ही जिन करीब एक दर्जन ट्रेनों के फेरे घटाए गए थे…वे भी अब अपने सामान्य समय और निर्धारित दिनों पर चलेंगी।
दरअसल कोहरे के मौसम में दृश्यता कम होने के कारण रेलवे ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक मुरादाबाद मंडल में चलने वाली 26 ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया था। इसके अलावा 12 ट्रेनों के फेरे कम कर दिए गए थे। प्रभावित ट्रेनों में कई लंबी दूरी की प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल थीं…जिससे दैनिक यात्रियों के साथ-साथ दूर-दराज जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
तीन महीने तक ट्रेनों के बंद रहने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। खासकर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को अतिरिक्त समय और खर्च वहन करना पड़ा। अब ट्रेनों की वापसी से नियमित सफर करने वालों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि कोहरे के दौरान सुरक्षा कारणों से ट्रेनों का संचालन स्थगित किया गया था। मौसम में सुधार के बाद सभी 26 ट्रेनों का नियमित संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें…ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन
उत्तराखंड : होली-रमजान पर प्रशासन सख्त: हुड़दंग और ड्रंकन ड्राइविंग पर होगी कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड : आरसेटी के 30 दिवसीय रेफ्रिजरेटर-एसी प्रशिक्षण का समापन, 21 युवाओं ने सीखी तकनीकी दक्षता
उत्तराखंड : बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू, 28 प्रतिभागी लेंगे स्वरोजगार की सीख
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
उत्तराखंड: विधानसभा तैयारी के बीच शहर बेहाल, गैरसैंण में बिजली व्यवस्था ध्वस्त 
