हल्द्वानी – राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत राज्य के अधिकारियों,कर्मचारियो, पेशनरों तथा उनके आश्रितों के गोल्डन कार्ड बनाये जाने का कार्य जिले में प्रारम्भ कर दिया गया है। जानकारी देते हुये जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है कि गोल्डन कार्ड जिले मे कार्यरत सभी विभागो के अधिकारियों,कर्मचारियो, पेशनरों तथा उनके आश्रितो के लिए बनाया जाना शासन द्वारा अनिवार्य कर दिया है। सभी विभागों के आहरण वितरण अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करे कि उनके अधीनस्थ तथा स्वयं उनके आश्रितो के गोल्डन कार्ड अवश्य बन जांए।
DM बंसल ने बताया कि इसके लिए जनपद में गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य जिला कोषागार नैनीताल, विकास भवन भीमताल,उपकोषागार हल्द्वानी तथा तहसील हल्द्वानी में प्रारम्भ कर दिया गया है। उन्होने बताया कि जनपद के अन्य स्थानों पर गोल्डन कार्ड बनाये जाने की जल्द ही व्यवस्था प्रारम्भ की जायेगी ऐसे मे सम्बन्धित कर्मचारी अपने नजदीकी केन्द्र मे जाकर आश्रितो का कार्ड बनवायें। उन्होने बताया कि इस कार्ड के जरिये अस्पताल मे भर्ती होने पर केशलैस उपचार की सुविधा मिलेगी, उपचार मे व्यय की कोई अधिकतम सीमा नही, सूचीबद्व निजी चिकित्सालयो मे सीधे उपचार की सुविधा होगी, उपचार हेतु रैफरल करना आवश्यक नही है। प्रदेश के बाहर किसी भी सूचीबद्व चिकित्सालय निशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी तथा ओपीडी मे उपचार कराये जाने पर चिकित्सा व्यय पूर्ति की व्यवस्था इस योजना मे की गई है।
जानकारी देते हुये जानकारी देते हुये मुख्य कोषाधिकारी अनीता आर्य ने बताया कि जिलाधिकारी बंसल की स्वीकृति के बाद आगामी 23 नवम्बर सोमवार से विकास भवन भीमताल तथा हल्द्वानी तहसील परिसर मे गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। वर्तमान मे कार्ड बनाने का कार्य मुख्य कोषागार कलेक्ट्रेट परिसर नैनीताल तथा उपकोषागार हल्द्वानी मे गतिमान है। उन्होने कहा कि जनपद की भौगोलिक परिस्थियों को दृष्टिगत रखते हुये जनपद के अन्य कस्बों मे गोल्डन कार्ड बनाने की व्यवस्था की जायेगी। उन्होने कहा कि प्रत्येक कार्मिक का तीनों लेवल से प्रमाणित विवरण आईएफएमएस पोर्टल पर अपलोड होना अनिवार्य है। उन्होने जनपद के सभी आहरण वितरण अधिकारियों से कहा है कि वे अपना तथा अपने परिवार के आश्रितों का सत्यापित विवरण गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अपलोड करायेें। गोल्डन कार्ड कही भी किसी भी केन्द्र मे जाकर बनवाये जा सकते है। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नजदीकी कोषागार से सम्पर्क किया जा सकता हैै

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
