गौलापार: भाजपा समर्थित अनीता बेलवाल का तूफानी जनसंपर्क अभियान, ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा जबरदस्त समर्थन
गौलापार (आमखेड़ा/चोरगलिया): जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती अनीता बेलवाल ने आज चुनाव प्रचार के तहत पूर्वी खेड़ा, सिमलार गुजरिया और किशन नगरी सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
जनता से सीधा संवाद करते हुए अनीता बेलवाल ने अपने पक्ष में मतदान की अपील की और भाजपा की नीतियों व विकास कार्यों को घर-घर तक पहुँचाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें मौका मिलता है तो वे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी।
इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मुकेश बेलवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भी जोश के साथ भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने गली-गली जाकर मतदाताओं से संपर्क साधा और भाजपा समर्थित उम्मीदवार के लिए समर्थन जुटाया।
ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था। कई स्थानों पर अनीता बेलवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और स्थानीय महिलाओं व युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी 
