उत्तराखंड : नई दिल्ली में खनन प्रभावित क्षेत्रों में योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने एवं सतत विकास को बढ़ावा दिये जाने हेतु खान मंत्रालय, भारत सरकार के प्रयासों की श्रंखला में राष्ट्रीय जिला खनिज फाउन्डेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास की स्थापना से वर्ष 2023-24 की अवधि में जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास के माध्यम से राज्य अन्तर्गत समस्त जनपदों में खनन क्रियाकलापों से प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, जन कल्याण आदि क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं में किये गये व्ययों से सम्बन्धित 90 प्रतिशत लेखा परीक्षा रिपोर्ट ससमय पूर्ण किये जाने के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
यह पुरस्कार माननीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी० किशन रेड्डी द्वारा प्रदान किया गया जिसे उत्तराखण्ड राज्य की ओर से भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि श्री मो० काजिम रजा, खान अधिकारी जनपद हरिद्वार द्वारा प्राप्त किया गया। उक्त आयोजित कार्यशाला में सफलता की कहानियों के रूप में जनपद बागेश्वर अन्तर्गत अवस्थित राजकीय इण्टर कॉलेजों में छात्रों को खगोल विज्ञान, व्यावहारिक शिक्षा और प्रौद्योगिकी से परिचित कराने हेतु जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास से निर्मित खगोल विज्ञान प्रयोगशालाओं (Astronomy Labs) को प्रेरणादायक कहानियों के रूप में प्रदर्शित करते हुये PMKKKY Coffee Table Book में प्रकाशित किया गया है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
