हल्द्वानी गोरापड़ाव डकैती कांड में चार और आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी। गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लाखों रुपये की डकैती के मामले में नैनीताल पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त क्रेटा और स्कॉर्पियो वाहन, चार अवैध तमंचे, सात जिंदा कारतूस और 18 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

19 अगस्त को गोरापड़ाव, तीनपानी क्षेत्र में 10-12 हथियारबंद बदमाशों द्वारा डकैती की सूचना मिली थी। शिकायत के आधार पर हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। वादी के अनुसार बदमाश करीब आठ लाख रुपये की नकदी, 12 मोबाइल फोन और सोने की चेन व अंगूठियां लूटकर फरार हुए थे।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए करीब 50 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष टीमें गठित कीं। एसओजी, साइबर टीम, क्राइम विशेषज्ञ, बीडीएस डॉग स्क्वायड और क्राइम सीन विशेषज्ञों को भी जांच में लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तारी की।
पुलिस के मुताबिक यश सिडाना को 23 अगस्त को हल्द्वानी से, अमनदीप सिंह और शिवराज सिंह को 22 अगस्त को नई दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर-जैतपुर मोड़ से तथा अफजल मलिक को 23 अगस्त को किच्छा से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यश सिडाना (24), अमनदीप सिंह (21), शिवराज सिंह (21) और अफजल मलिक (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने यश सिडाना से क्रेटा कार और तमंचा समेत दो कारतूस, अमनदीप सिंह से स्कॉर्पियो और तमंचा समेत दो कारतूस, शिवराज सिंह से तमंचा व एक कारतूस तथा अफजल मलिक से 18 हजार रुपये और 12 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है। पूछताछ में आरोपियों ने डकैती की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
इस कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2,500 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार
उत्तराखंड: गणेश पूजन के साथ शुरू हुई कुमाऊं की प्राचीन रामलीला
उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका 
