chalak ki maut

उत्तराखंड: गश्त पर जा रहे वनकर्मी बोलेरो चालक की हादसे में मृत्यु

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रामनगर:  नेशनल हाईवे 309 पर पिरूमदारा के पास आज तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में वनकर्मी मनीष बिष्ट (35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष बिष्ट बोलेरो वाहन (UK04GD165) चला रहे थे…जो आमने-सामने अर्टिगा कार (UK19TA1342) से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मनीष बिष्ट रामनगर के चिलकिया क्षेत्र के रहने वाले थे और तराई पश्चिमी वन प्रभाग में ड्राइवर पद पर तैनात थे। उन्हें अवैध कटान और वन तस्करों की गतिविधियों की सूचना मिली थी…जिसके बाद वह अन्य वनकर्मियों को हल्दुआ चौकी से लेने निकले थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
Ad

हादसे में अर्टिगा कार में सवार तीन लोग घायल हुए….सुशीला देवी (60 वर्ष) आनंद बल्लभ जोशी और धर्मेंद्र सिंह। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया।

रेंज अधिकारी पूरन सिंह खनायत ने बताया कि मनीष कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित कर्मचारी थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार

वनकर्मी मनीष बिष्ट की मौत से वन विभाग और उनके परिवार में शोक की लहर है। मनीष अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र छोड़ गए हैं।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें