हल्द्वानी- उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य में बेरोजगार युवाओं और दूसरे राज्यों से नौकरी छोड़ कर यहां आ चुके प्रवासियों के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लघु उद्योग या स्वरोजगार के लिए 15 से 20% सब्सिडी पर ऋण उपलब्ध करा रही है। इस योजना का लाभ उठाने वाले ज्यादातर युवा डेयरी उद्योग, मुर्गी पालन, गाय और भैंस पालन, रेस्टोरेंट, बुटीक, फर्नीचर, रेडीमेड गारमेंट्स और बिक्री आदि के व्यवसाय करना चाहते हैं।
महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी द्वारा इस वित्तीय वर्ष के पहले साक्षात्कार में 98 आवेदकों को बुलाया गया था। मंगलवार को जूम मीटिंग के माध्यम से लोन के लिए साक्षात्कार हेतु केवल 60 आवेदक ही प्रतिभाग कर पाए जिनमें सभी का आवेदन स्वीकृत किया गया शेष 38 आवेदकों को बुधवार 9 जून का समय जून मीटिंग के माध्यम से ऑनलाइन साक्षात्कार के लिए दिया गया है।
उप जिला अधिकारी विवेक राय सहित लीड बैंक के प्रबंधकों व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जूम मीटिंग के माध्यम से लोन के लिए आवेदन करने वाले युवाओं का इंटरव्यू लिया गया गौरतलब है कि इस वर्ष जिला उद्योग केंद्र को 250 लघु उद्योग स्थापित करने का लक्ष्य दिया गया है लिहाजा यदि आप भी स्वरोजगार करना चाहते हैं तो ऑनलाइन आवेदन कर घर बैठे इंटरव्यू देकर अपना ऋण स्वीकृत करा सकते हैं तथा सरकार की योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार के लिए ऋण में सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “हल्द्वानी- स्वरोजगार के लिए युवा करना चाहते हैं मुर्गी, गाय,भैंस पालन, MSY योजना से मिल रहा लोन”
Comments are closed.



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 

7454962451
Bakri