धारचूला- भारत नेपाल के हाल में हुए तल्ख रिश्तो के बीच एक सुंदर तस्वीर सामने आई है जहां दोनों देशों के बीच रोटी बेटी के संबंधों में जरा भी खटास नहीं आई है पिथौरागढ़ के धारचूला में अंतरराष्ट्रीय झूला पुल खुलने के बाद एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसे देखकर हर कोई खुश हो गया। मंगलवार को धारचूला का अंतरराष्ट्रीय झूला पुल महज 15 मिनट के लिए खुला और भारत से दूल्हा बारात संग नेपाल पहुंचा और 10 मिनट में शादी कर वापस लौट आया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर माता पिता ने बेटी को आशीर्वाद देकर विदा किया।
उत्तराखंड- (दुःखद हादसा) यहां मकान ढहने से तीन महिलाएं जिंदा दफन, एक गर्भवती भी शामिल
दरअसल मंगलवार को पिथौरागढ़ के जीबी गांव के कमलेश की बारात नेपाल जानी थी और कुछ लोगों को उपचार व खरीदारी के लिए भारत आना था लिहाजा रोटी बेटी के संबंधों को निभाते आ रहे भारत और नेपाल के प्रशासन के बीच बनी सहमति पर 15 मिनट के लिए झूला पुल खोला गया।
CORONA UPDATE- इस जिले में 5 दिन में आए 167 नए मामले, आंकड़ा भी पहुंचा 528, टेंशन में लोग
अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल के खुलते ही कमलेश बारात लेकर नेपाल गए, भारत से केवल दूल्हा , दूल्हे के पिता ही पुल पार गए पुल के पास ही दार्चुला इलाके में दुल्हन राधिका की बारात भी तैयार थी 10 मिनट के बीच शादी की मुख्य रस्म अदायगी कर दूल्हा कमलेश दुल्हन राधिका को लेकर भारत लौट आया। इस विवाह ने दोनों देशों के रिश्ते पर कोई आंच नहीं आने दी।
CORONA UPDATE- उधम सिंह नगर जिले में यहां बना एक और कंटेनमेंट जोन, भूलकर भी न जाना

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
