NainitalHighCourt

उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल। देहरादून जिले के सौड़ क्षेत्र में पुल निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। रेत की जगह मिट्टी इस्तेमाल करने के आरोप में सस्पेंड किए गए अभियंता को फिलहाल राहत नहीं मिली है। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए विपक्षियों को तीन हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद

सुनवाई के दौरान बताया गया कि पुल निर्माण में गुणवत्ता से समझौता करते हुए रेत की जगह मिट्टी मिलाई जा रही थी…जिसका स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया और वीडियो बनाकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद निर्माण कार्य कर रही संस्था ने संबंधित अभियंता को सस्पेंड कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी

वहीं अभियंता ने अपने निलंबन को चुनौती देते हुए कोर्ट में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि वह डेपुटेशन पर थे और उन्हें सस्पेंड करने का अधिकार कंपनी के पास नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’

हालांकि कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने साफ किया कि जनता के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब इस मामले में अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद होगी।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें