हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने छापेमारी कर एक कर्मचारी को शराब के नशे में पकड़ा। कार्रवाई कार्यालय सहायक दीपक बोरा के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई।
छापेमारी के दौरान कर्मचारी नशे की हालत में पाया गया…जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर ही उसे कड़ी फटकार लगाई। मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिशासी अभियंता को कर्मचारी के निलंबन के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही दीपक बोरा को मेडिकल जांच के लिए बेस अस्पताल भेजा गया है..ताकि नशे की पुष्टि की जा सके।
बताया जा रहा है कि कर्मचारी के खिलाफ पहले भी ऑफिस में शराब पीकर आने की शिकायतें मिल चुकी थीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन
उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट
उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे
उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान
सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत!
हल्द्वानी: हल्द्वानी में कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर दर्ज
हल्द्वानी : जमरानी बांध की डायवर्जन टनल की खुदाई पूरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) एक और महिला तस्कर गिरफ्तार 

