देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में कौशल विकास और स्किल प्राप्त युवाओं को फॉरवर्ड लिंकेज से जोड़ने पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईटीआई संस्थानों और तकनीकी प्रशिक्षित युवाओं की संख्या बढ़ने के बावजूद उद्योगों में प्लेसमेंट और संतोषजनक वेतन न मिलने के कारण गंभीर मंथन हुआ।
सीएम धामी ने कहा कि बेरोजगारी और कुशल श्रमिकों की कमी का विरोधाभास प्रबंधन और समन्वय की कमी को दर्शाता है। उन्होंने तकनीकी, शिक्षा और कौशल विभागों को बेहतर तालमेल बनाने और स्थानीय स्तर पर तीन स्तर की वर्कफोर्स तैयार करने के निर्देश दिए….बेसिक स्किल वर्कर, मीडियम तकनीक वर्कर और उच्च कुशल तकनीकी वर्कफोर्स।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को रोजगार प्रदाता संस्थानों से जोड़ा जाएगा, ताकि जॉब सिक्योरिटी सुनिश्चित हो। पाठ्यक्रमों की समयानुसार समीक्षा और अपडेट करने, विदेशों में रोजगार अवसर सुनिश्चित करने, सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और लंबित न्यायिक प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण भी बैठक में मुख्य बिंदु रहे।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उद्योगों को प्रशिक्षण में सहभागी बनाने की बात कही…जिससे मांग आधारित कौशल विकसित हों और युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ें।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सभी विभागों को एकीकृत प्लेटफार्म पर काम करने के निर्देश दिए। सचिव कौशल विकास सी. रविशंकर ने स्थानीय से ओवरसीज प्लेसमेंट तक की रणनीति और बेहतर प्रयासों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भालू ने महिला पर किया खौफनाक हमला, चेहरा नोच डाला!
उत्तराखंड स्नातक स्तरीय परीक्षा की नई तारीख घोषित
उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, इस तारीख से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
उत्तराखंड: व्यापार में घाटा और दो मौतें: दादा की 13वीं पर पोते ने गोली मारकर पूरी की कसम!
हल्द्वानी : चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहा भारतीय सेना में आपका स्वागत है
इस हादसे के बाद ब्ला-ब्ला प्लेटफॉर्म पर सख्ती, उत्तराखंड में होगा बैन!
उत्तराखंड: चमोली में बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) धामी धाकड़ ही नहीं धुरंधर धामी है: राजनाथ सिंह
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत, हजारों लोगों की मौजूदगी
उत्तराखंड: हाईस्कूल-इंटर की कापियां इस तारीख से जांची जाएंगी 
