उत्तराखंड में महंगी हो सकती है बिजली: यूपीसीएल ने दरें बढ़ाने को दायर की याचिका, 5 अगस्त को जनसुनवाई
देहरादून। उत्तराखंड के 27 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही झटका लग सकता है, क्योंकि उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने बिजली दरों में पुनः वृद्धि की मांग की है। इस संबंध में यूपीसीएल ने उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) में टैरिफ आदेश की समीक्षा याचिका दायर की है।
गौरतलब है कि इस वर्ष 11 अप्रैल को आयोग द्वारा जारी आदेश में बिजली दरों में पहले ही 5.62% की वृद्धि की जा चुकी है। लेकिन यूपीसीएल का कहना है कि वास्तविक खर्चों और आगामी खर्चों के आकलन के अनुसार उन्हें 674.77 करोड़ रुपये अतिरिक्त चाहिए। इस अतिरिक्त राशि की वसूली के लिए कंपनी अब दरों में 5.82% और बढ़ोतरी चाहती है। प्रस्ताव है कि ये नई दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू हों।
आयोग के सचिव नीरज सती ने बताया कि इस याचिका पर 1 अगस्त तक प्रदेशभर से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। उपभोक्ता अपने सुझाव आयोग कार्यालय या ईमेल secy.uerc@gov.in पर भेज सकते हैं। इस मुद्दे पर 5 अगस्त को सुबह 11:30 बजे नियामक आयोग कार्यालय, देहरादून में जनसुनवाई होगी। कोई भी उपभोक्ता इसमें भाग लेकर अपनी राय रख सकता है। याचिका आयोग की वेबसाइट और यूपीसीएल कार्यालयों में देखी जा सकती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 

