लालकुआं के पूर्व कोतवाल के भैया भाभी की रुद्रपुर के पास सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम…..
रुद्रपुर। काठगोदाम रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोड पर बुधवार तड़के एक दुखद हादसे ने सभी को झकझोर दिया। अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे दंपत्ति को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, चमोली जिले के ग्राम हरमल थराली निवासी 67 वर्षीय कलम सिंह दानू और उनकी पत्नी हीरा सिंह सुबह करीब 5 बजे प्रीत विहार में अपनी बेटी के घर से दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस पकड़ने निकले थे। रामपुर रोड पर यूआईआरडी के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक कलम सिंह अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त शिक्षक थे और अपनी पत्नी की कीमोथेरेपी के लिए दिल्ली जा रहे थे। उनके छोटे भाई उम्मेद सिंह दानू कुछ वर्ष पहले लालकुआं, जसपुर और रुद्रपुर कोतवाली में कोतवाल रहे हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक का पता लगाया जा सके। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Breaking News: दूसरा गैस सिलेंडर 25 दिन बाद बुक होगा
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27 
