pushkar singh dhami

उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस का संकट अब पूरी तरह खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्त निगरानी और जिला प्रशासन की सक्रियता से गैस आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर लौट आई है।

प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को समय पर सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गोदाम से सीधे गैस देने पर रोक लगाकर होम डिलीवरी को अनिवार्य किया गया है। इसके लिए क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात की गई है…जो लगातार एजेंसियों की निगरानी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अब स्कूल बस, स्कूल वैन का किराया हुआ तय

प्रशासन की सख्ती के बाद अब गैस एजेंसियों ने सप्लाई चेन को मजबूत कर दिया है और शहर में घर-घर गैस की नियमित डिलीवरी शुरू हो गई है। इससे आम लोगों को काफी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों में हुवे महत्वपूर्ण फैसले

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि अब गैस आसानी से मिल रही है और पहले जैसी दिक्कत नहीं हो रही। उन्होंने सरकार और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की है।

जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार, गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है। एजेंसियों की निगरानी, आसान बुकिंग व्यवस्था और तेल कंपनियों के साथ समन्वय के जरिए व्यवस्था को बेहतर किया गया है। साथ ही गैस के दुरुपयोग पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें