खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। क्षेत्र के साहित्यकार और भाषाविद डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ को उत्तराखंड भाषा संस्थान का सदस्य नामित किया गया है। उत्तराखंड शासन वके भाषा विभाग की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति की खबर से खटीमा क्षेत्र के साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और शुभचिंतकों में खुशी है।
डॉ. जगदीश पंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकरपुर में सेवाएं दे रहे हैं। चिकित्सा सेवा के साथ-साथ वे लंबे समय से साहित्य लेखन और भाषा संरक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। साहित्य की अलग-अलग विधाओं में उनकी छह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
इसी वर्ष उनका आत्मकथात्मक उपन्यास ‘समय से संलाप’ प्रकाशित हुआ…जिसे पाठकों और साहित्य जगत में चर्चा मिली। उनकी कहानियां, लघुकथाएं, कविताएं और लेख देश की विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं।
बुक्सा भाषा पर कर रहे हैं शोध
डॉ. पंत बुक्सा जनजाति की भाषा के संरक्षण और अध्ययन के क्षेत्र में भी लंबे समय से काम कर रहे हैं। भाषा से जुड़े उनके कार्यों के कारण उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
उनकी साहित्यिक और भाषाई सेवाओं को देखते हुए इसी वर्ष उन्हें प्रदेश के राज्यपाल, भाषा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है।
लोगों ने दी बधाई
उत्तराखंड भाषा संस्थान का सदस्य बनाए जाने पर प्रोफेसर सिद्धेश्वर सिंह, डॉ. रूप चंद्र शास्त्री, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, राज्य मंत्री रंजीत सिंह नामधारी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा सहित कई लोगों ने डॉ. जगदीश पंत ‘कुमुद’ को बधाई दी।
इसके अलावा वरुण अग्रवाल, हिमांशु बिष्ट, सतीश भट्ट, अमित पांडे, रविंद्र पांडे ‘पपीहा’, रामरतन यादव, रावेंद्र रवि और डॉ. महेंद्र प्रताप पांडे ‘नंद’ समेत अन्य लोगों ने भी उनकी नई जिम्मेदारी पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
