चोरगलिया से 17 वर्षीय किशोर लापता, 72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; परिवार में चिंता
हल्द्वानी/चोरगलिया। थाना चोरगलिया क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर के परिजनों के मुताबिक वह 31 अगस्त की शाम करीब छह बजे घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसी रात करीब 8:30 बजे थाना चोरगलिया पुलिस को मामले की सूचना दे दी थी।
लापता किशोर की पहचान अनिकेत सिंह मेहरा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उसकी उम्र करीब 17 वर्ष है और वह गोरानुमा रंग, करीब 5 फीट 8 इंच कद का है। लापता होने के समय उसने काला पायजामा, सफेद टी-शर्ट और काली चप्पल पहन रखी थी।
परिवार का कहना है कि बच्चे के लापता हुए 72 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर परिजन बेहद परेशान और चिंतित हैं तथा बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।
परिजनों ने पुलिस से किशोर की तलाश में तेजी लाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी अनुरोध किया है कि यदि किसी व्यक्ति को किशोर के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल थाना चोरगलिया पुलिस या परिजनों को सूचना दें, ताकि उसे सकुशल घर वापस लाया जा सके।
पुलिस थाना चोरगलिया से संपर्क: 9411112878
परिजनों के संपर्क नंबर: 9548627776, 9456523220

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
